ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शुरू हो गया कोरोना के तीसरे लहर का प्रसार: पटना में आज 105 कोविड पॉजिटिव पाये गये, बिहार में 158 की पहचान हुई

PATNA : बिहार में कोरोना के तीसरे लहर का प्रसार शुरू हो गया है. राजधानी पटना में आज 105 लोग कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं. पूरे बिहार में आज कुल 158 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया

शुरू हो गया कोरोना के तीसरे लहर का प्रसार: पटना में आज 105 कोविड पॉजिटिव पाये गये, बिहार में 158 की पहचान हुई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के तीसरे लहर का प्रसार शुरू हो गया है. राजधानी पटना में आज 105 लोग कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं. पूरे बिहार में आज कुल 158 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है. ये हाल तब है जब सूबे में आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बेहद कम है. ज्यादातर लोग रैपिड एंटीजेन टेस्ट में ही कोरोना संक्रमित पाये जा रहे हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार में कुल 158 कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान हुई है जिसमें 105 सिर्फ पटना के हैं. राज्य के दूसरे जिलों में स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है. हालांकि इसकी हकीकत ये है कि पटना के अलावा दूसरे जिलों में कोविड के प्रमाणिक आरटीपीसीआर टेस्ट की सही व्यवस्था है ही नहीं. लिहाजा रैपिड एंटीजेन टेस्ट के सहारे कोरोना की जांच की जा रही है. रैपिड एंटीजेन टेस्ट का परिणाम 60 फीसदी तक गलत होने की संभावना होती है.


तीसरी लहर आयी लेकिन सरकार की व्यवस्था फेल

गौरतलब है कि बिहार सरकार मान चुकी है कि सूबे में कोरोना की तीसरी लहर आ गयी है लेकिन सरकार के पास जांच के इंतजाम तक नहीं है. कल ही पटना में ओमिक्रॉन का पहला मरीज मिला था. लेकिन अभी तक राज्य में ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए जांच की सुविधा नहीं है. ओमिक्रॉन की जांच के लिए सैंपल को दिल्ली भेजा जा रहा है. वहां से रिपोर्ट आने में एक सप्ताह और उससे ज्यादा वक्त लग जा रहा है. इस बीच कोरोना का पेशेंट कई दूसरे लोगों में बीमारी को फैला चुका होता है. 

टैग्स