ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 94000 पदों पर बहाली का रास्ता साफ, जल्द जारी होगी काउंसलिंग डेट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आई रही है. शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है. दरअसल बिहार में 94000 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ़ हो गया है. शिक्षा विभाग ब

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 94000 पदों पर बहाली का रास्ता साफ, जल्द जारी होगी काउंसलिंग डेट
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आई रही है. शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है. दरअसल बिहार में 94000 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ़ हो गया है. शिक्षा विभाग बहुत जल्द ही ओपन कैंप काउंसलिंग की डेट जारी करने जा रही है. नियोजित शिक्षकों की वर्तमान बहाली प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग के डायरेक्टर रंजीत कुमार सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मुश्किल से दो दिनों के अंदर विभाग नियोजित शिक्षकों के बहाली प्रक्रिया पर फैसला लेगा और ये फैसला शिक्षक अभ्यर्थियों के हक में होगा.


उधर दूसरी ओर ये ख़बरें भी सामने आ रही हैं कि शिक्षा विभाग की समीक्षा में सीएम नीतीश की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. नियोजन प्रक्रिया को शुरू करने की काउंसिलिंग तिथि जल्द जारी हो सकती है. आपको बता दें कि राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर एक हफ्ते से अधिक समय से लगातार शिक्षक अभ्यर्थी धरना पर बैठे हैं.


सरकारी सूत्रों की ओर से बहाली को लेकर हो जानकारी सामने आई है, उसपर शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि जबतक सरकार नोटिफिकेशन जारी नहीं  करती है. तब तक वे लोग धरना को जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार का पत्र उनके पास आएगा, वे लोग इस धरना की समाप्ति करेंगे. गौरतलब हो कि पिछले दिनों गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई थी और इन्हें धरनास्थल से खदेड़ दिया गया है.


शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ हुई इस बर्बरता के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे. ईको पार्क में शिक्षक अभ्यर्थियों से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी ने पटना के डीएम और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ बात की और उन्हें धरना स्थल पर जाने की अनुमति देने का आग्रह किया था. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता