ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शिक्षा विभाग ने कई जिलों के DEO बदले, तबादले की पूरी लिस्ट देखिए

PATNA : शिक्षा विभाग में ताबड़तोड़ तबादलों की लिस्ट सामने आ रही है. कई जिलों के डीईओ यानी जिला शिक्षा पदाधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने जो अधिसूचना जारी की

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : शिक्षा विभाग में ताबड़तोड़ तबादलों की लिस्ट सामने आ रही है. कई जिलों के डीईओ यानी जिला शिक्षा पदाधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक लखीसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनैना कुमारी को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना में पदस्थापित किया गया है. ट्रांसफर की पूरी लिस्ट इस खबर में नीचे दी हुई है.


अररिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी और क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के अतिरिक्त प्रभार को संभाल रहे अशोक कुमार मिश्र को बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड पटना में पदस्थापित किया गया है.


सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय को क्षेत्रीय उपनिदेशक पूर्णिया प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किया गया है. बक्सर के जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा को बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड पटना में पदस्थापित किया गया है. सुपौल के जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश मिश्र को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना में पदस्थापित किया गया है. जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु को उप निदेशक जन शिक्षा के पद पर पदस्थापित किया गया है. साथ ही साथ उन्हें संयुक्त निदेशक प्रशासन राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.


सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी रामचंद्र मंडल को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना में पदस्थापित किया गया है. रोहतास के जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रेमचंद को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना में पदस्थापित किया गया है. जहानाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर सिंह को औरंगाबाद का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है.


बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी हसन को उप निदेशक शोध एवं प्रशिक्षण के पद पर तैनात किया गया है जबकि बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा को जिला शिक्षा पदाधिकारी बांका के पद पर तैनात किया गया है.


इसके अलावे शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों का भी तबादला किया गया है, जिसके लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.



शिक्षा विभाग ने कई जिलों के DEO बदले, तबादले की पूरी लिस्ट देखिए

शिक्षा विभाग ने कई जिलों के DEO बदले, तबादले की पूरी लिस्ट देखिए

शिक्षा विभाग ने कई जिलों के DEO बदले, तबादले की पूरी लिस्ट देखिए

शिक्षा विभाग ने कई जिलों के DEO बदले, तबादले की पूरी लिस्ट देखिए

शिक्षा विभाग ने कई जिलों के DEO बदले, तबादले की पूरी लिस्ट देखिए

शिक्षा विभाग ने कई जिलों के DEO बदले, तबादले की पूरी लिस्ट देखिए

शिक्षा विभाग ने कई जिलों के DEO बदले, तबादले की पूरी लिस्ट देखिए