ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

शहीद दिवस पर राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

PATNA : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, और समाजवाद आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राम मनोहर लोहिया को को राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद-ए

शहीद दिवस पर राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
First Bihar
2 मिनट

PATNA : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, और समाजवाद आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राम मनोहर लोहिया को को राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया। उनकी अमर कुर्बानियों को यादकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी। 


शहीद-ए-आजम के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन कारगिल चौक के पूरब शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा स्थल प्रांगण में आयोजित किया गया, जहाँ पर राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद-ए आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें शत्-शत् नमन किया। 


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद-ए-आजम की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा शोक सलामी अर्पित की गयी तथा उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।


वहीं समाजवाद आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राम मनोहर लोहिया को राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की समाजवाद आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राममनोहर लोहिया को आज उनकी जयंती के अवसर पर लोहिया उद्यान, लोहिया नगर कंकड़बाग में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य व्यक्तियों ने स्व0 राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया देथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों में देशभक्ति गीतों का गायन किया तथा आरती पूजन की।

टैग्स