ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सावधान ! अगले 48 घंटे में बढ़ने वाली है ठंड, बिहार में जारी हुआ यह अलर्ट

PATNA : साल 2024 की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई है। बिहार का कई जिले ऐसे हैं, जहां पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड गिर रही है। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर

सावधान ! अगले 48 घंटे में बढ़ने वाली है ठंड, बिहार में जारी हुआ यह अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : साल 2024 की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई है। बिहार का कई जिले ऐसे हैं, जहां पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड गिर रही है। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में बढ़ते ठंड के लिहाजा आने वाला 48 घंटा यानी आज और कल बेहद खास होने वाला है। अगले 48 घंटों में कड़ाके की ठंड लोगों को सताने वाली है /


राजधानी पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के हिमालय की तलहटी से सटे जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा राज्य के दक्षिणी भाग के जिलों के अधिकतम तापमान में 2-3 °C की वृ‌द्धि होने का पूर्वानुमान है। 


मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक राज्य के पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया के एक या दो स्थानों में घना कुहासा छाया हुआ है। इसके साथ ही राज्य के शेष जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है। 


उधर, तापमान की बात करें तो आज बिहार का अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 08 से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है. दिन के समय कर इलाकों मे धुप निकली हुई है।