ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सासाराम-गया में रसोई गैस की किल्लत बढ़ी, कालाबाजारी पर एसडीएम की छापेमारी

सासाराम और गया में रसोई गैस की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं। सासाराम में नगर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी की टीम ने 10 सिलेंडर जब्त किए और दो कालाबाजारियों को गिरफ्तार किया। गया में भी उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए कार्रवाई जारी।

बिहार न्यूज
SDM की रेड से मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SASARAM/GAYA:ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर गैस और तेल की सप्लाई पर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं। गैस के गोदाम और डिस्ट्रीब्यूटर्स सेंटर पर लोग सिलेंडर के साथ लंबी कतार में लगने को मजबूर हैं। वही इसका फायदा कुछ लोग कालाबाजारी कर उठा रहे हैं। 


सासाराम में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की सूचना मिलने के बाद नगर एसडीएम डॉ. नेहा कुमार ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की। किराना दुकान में कालाबाजारी के लिए रखे गये 10 भरा हुआ सिलेंडर जब्त किया गया। वही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। रिजवान आलम और कामरान आलम की गिरफ्तारी से कालाबाजारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। ये दोनों किराना दुकान की आड़ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे थे। इस बात की गुप्त सूचना एसडीएम को जैसे ही मिली वह आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गयीं। 


छापेमारी के दौरान मौके से 10 भरा हुआ सिलेंडर बरामद किया गया वही दो धंधेबाजों को भी पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई से गैस सिलेंडर के अवैध धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि गैस की किल्लत से देशभर के लोग परेशान हैं। बिहार में कई जिलों में गैस के लिए लोग लंबी कतारों में लगने को विवश है। 


कईयों का सिलेंडर खाली हो गया है। गैंस एजेंसी में नंबर भी नहीं लग रहा है। कई एजेंसियों ने गैस नहीं है का बोर्ड भी लगा दिया है। जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। हर कोई अब सिलेंडर की जुगाड़ में लगा हुआ है, जिसका फायदा कालाबाजारी करने वाले धंधेबाज उठा रहे है। ज्यादा पैसा देकर ये लोग सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं। जो लोग ज्यादा पैसा देने को तैयार नहीं हैं वो लंबी कतार में लग रहे हैं। सिलेंडर के लिए लाइन में लगे कई लोगों यही कहना है।     


गया जिले में भी इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव, खासकर ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष का असर गैस और तेल की सप्लाई पर भी पड़ रहा है। इमामगंज प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह ने गैस एजेंसी पर पहुंचकर एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि सिलेंडर सीधे उपभोक्ताओं को दिया जाए और वेंडरों को माल न बेचा जाए, ताकि हर घर तक गैस पहुंच सके।


वहीं दूसरी ओर, वार्ड संख्या 29 की पार्वती देवी समेत कई लोग गैस एजेंसी पर लंबी कतार में खड़े दिखाई दिए। उनका कहना है कि होली के बाद से अचानक सिलेंडर की भारी कमी हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गैस की सप्लाई सामान्य होगी और उन्हें राहत मिलेगी।

टैग्स