ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राज्य के सरकारी स्कूलों में अब फिजिकल और हेल्थ ट्रेनर की होगी बहाली, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की घोषणा

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में जल्द ही फिजिकल और हेल्थ ट्रेनर की बहाली होगी। सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के पद पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्

राज्य के सरकारी स्कूलों में अब फिजिकल और हेल्थ ट्रेनर की होगी बहाली, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की घोषणा
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में जल्द ही फिजिकल और हेल्थ ट्रेनर की बहाली होगी। सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के पद पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने जल्द ही इसकी नियोजन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी है। विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि इसके लिए प्रशासी पद वर्ग समिति की सहमति मिल चुकी है। अब अंतिम रूप से नियोजन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


सरकार ने विधानसभा में इस बात की भी जानकारी दी है कि शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक के संवर्ग में भी आरक्षण की नीति समान रूप से लागू रहेगी। आपको बता दें कि पटना हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका के आलोक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2019 में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। 8386 खाली पदों पर फरवरी 2020 में रिजल्ट भी जारी किया गया। इसमें 3523 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए लेकिन लंबे अरसे से यह अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। 


मंगलवार को विधानसभा में इस मामले से जुड़ा सवाल आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने पूछा था। मंत्री ने इस पर सकारात्मक जवाब देते हुए इसकी जानकारी दी है। सरकार की इस घोषणा के साथ लगभग डेढ़ साल से इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थियों की उम्मीदें जगी हैं।

टैग्स