ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

संवेदनहीनता की इंतिहा : लोग पानी में मर रहे थे, ये स्पेशल RAIN फोटोशूट करा रहे थे, देखिये तस्वीरें

PATNA : क्या कोई मौत पर उत्सव मना सकता है. आपका जवाब होगा नहीं. लेकिन हम जो तस्वीरें दिखा रहे हैं उसे देख कर आप हैरान रह जायेंगे. पूरा पटना जब पानी से त्राहिमाम कर रहा था तो पटना क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : क्या कोई मौत पर उत्सव मना सकता है. आपका जवाब होगा नहीं. लेकिन हम जो तस्वीरें दिखा रहे हैं उसे देख कर आप हैरान रह जायेंगे. पूरा पटना जब पानी से त्राहिमाम कर रहा था तो पटना की एक मॉडल और फोटोग्राफर स्पेशन रेन फोटोशूट कर रहे थे. हैरानी ये कि मॉडल और फोटोग्राफर का दावा है कि इन तस्वीरों के जरिये वे पटना का दर्द देश के लोगों तक पहुंचा रहे थे.

स्पेशल रेन फोटोशूटजिस बारिश ने पटना में कम से कम दो दर्जन लोगों की जान ले ली हो, हजारों करोड़ रूपये की संपत्ति बर्बाद कर दी हो वहीं ऐसा फोटोशूट भी चल रहा था. ये तस्वीरें पटना के NIFT की एक स्टूडेंट की है जो खुद को मॉडल भी बताती है. पटना में जब बारिश सितम ढ़ा रहा था तो ये मॉडल अपने फोटोग्राफर के साथ खास रेन फोटो शूट करा रही थी. इन तस्वीरों को फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर जारी भी किया गया.

लोगों ने जी भर के कोसाफेसबुक पर इन तस्वीरों को देख कर कई लोगों ने मॉडल और फोटोग्राफर को जी भर के कोसा है. हालांकि फोटोग्राफर ने सफाई दी है. फोटोग्राफर के मुताबिक दर्द वाली तस्वीरें डालने से लोग आकर्षित नहीं होते और उन्हें बिहार का दर्द समझ में नहीं आता. ऐसे में मॉडल का स्माइल करते हुए फोटो शूट किया गया है. इन तस्वीरों को देख कर बाहर से ढ़ेर सारे लोग मदद के लिए क़ॉल कर रहे हैं. लोगों को फोटोग्राफर और मॉडल की भावना को समझना चाहिये.