ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा

महिला आरक्षण पर विपक्ष के विरोध को BJP ने बताया महिला विरोधी सोच, कांग्रेस पर साधा निशाना

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए महिला आरक्षण विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कराने में सहयोग की अपील की।

बिहार न्यूज
संजय सरावगी ने खरगे पर किया पलटवार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर विपक्ष के रुख पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध विपक्ष की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता है कि महिलाओं को विधायी कार्यों में भी पुरुषों के बराबर अधिकार और भागीदारी मिले। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लोकतंत्र को खतरा होने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र से नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन खिसकने से परेशानी है।


बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लोकतंत्र को खतरा होने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि खरगे जी को लोकतंत्र का खतरा मोदी सरकार से नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन खिसकने से महसूस हो रहा है। हर सुधार को तानाशाही बताना कांग्रेस और विपक्ष की चुनावी आदत बन चुकी है। महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भ्रम फैलाकर विपक्ष देश की महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति कर रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और प्रतिबद्धता है कि विधायी कार्यों में भी महिलाओं को बराबरी से कानून बनाने का अधिकार मिले। महिलाओं की भागीदारी केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि संसद और विधानसभाओं में उनकी प्रभावी उपस्थिति भी सुनिश्चित होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने पहले भी स्पष्ट किया था कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण देने के संकल्प से सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी।


संजय सरावगी ने कहा कि जब पहले महिला आरक्षण विधेयक संसद में आया था, तब विपक्ष के रवैये के कारण इसे पारित नहीं कराया जा सका। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का संकल्प बनाए रखा। अब केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन के तहत लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि तथा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से संबंधित निर्णय लिया है। यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


उन्होंने कहा कि आगामी संसद सत्र में इस विषय पर विधायी पहल होने की उम्मीद है। इससे देश की आधी आबादी को नीति निर्माण और कानून बनाने की प्रक्रिया में अधिक प्रभावी भागीदारी का अवसर मिलेगा। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करने के बजाय राजनीतिक भ्रम फैलाने में जुटे हैं। 


उन्होंने कहा , "विपक्ष की परेशानी यह है कि उसे हर सकारात्मक बदलाव में अपनी राजनीतिक हार दिखाई देती है।"


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य सत्ता का विस्तार नहीं, बल्कि जनता के प्रतिनिधित्व का विस्तार करना है। महिला आरक्षण किसी दल विशेष का विषय नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी से जुड़ा मुद्दा है। 


उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों से अपील की कि वे राजनीतिक प्रोपेगैंडा और भ्रम फैलाना बंद करें तथा लोकसभा और राज्यसभा में आने वाले विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कराने में सहयोग करें। जनता विपक्ष की इस राजनीति को भली-भांति समझ रही है।