ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

एक मुख्यमंत्री v/s साढ़े पांच मुख्यमंत्री: सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट के जरिये सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर बोला हमला

सम्राट चौधरी ने जो कार्टून पोस्ट किया है उसमें नीतीश कुमार की फोटो पर एक मुख्यमंत्री लिखा गया है, जबकि लालू परिवार की तस्वीर पर साढ़े पांच मुख्यमंत्री लिखा हुआ है।

bihar
लालू परिवार पर निशाना
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कुछ महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके पहले पोस्टरवार जारी है। कभी सत्ता पक्ष की ओर से पोस्टर जारी किया जाता है तो कभी विपक्ष की ओर से पोस्टर के माध्यम से सरकार को घेरने का काम किया जाता है। इस बार सत्ता पक्ष की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर विपक्ष के खिलाफ हमला बोला गया है। यह हमला बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर बोला है। 


सम्राट चौधरी ने कार्टून के माध्यम से विपक्ष को घेरने का काम किया है। सम्राट चौधरी ने एक फोटो जारी किया है जिसमें ऊपर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगी है, जिस पर लिखा है एक मुख्यमंत्री और बदलते बिहार को दिखाया गया। नीतीश राज में किस तरह से बिहार तरक्की कर रहा है, बिहार में हो रहे विकास कार्यों को दिखाया गया है। जबकि नीचे की तस्वीर में लालू परिवार और उनके जंगलराज को दिखाया गया है। 


नीतीश कुमार के फोटो पर एक मुख्यमंत्री लिखा गया है जबकि लालू परिवार की तस्वीर पर साढ़े पांच मुख्यमंत्री लिखा हुआ है। नीचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनके बड़े लाल तेजप्रताप यादव, छोटे लाल तेजस्वी यादव, बिटिया मीसा भारती और रोहिणी आचार्य की तस्वीर लगाकर साढ़े पांच मुख्यमंत्री लिखा गया है। यह भी लिखा गया है कि बिहार की जनता तय करेगी कि एक सीएम चाहिए या साढ़े पांच सीएम? इस कार्टून में लालटेन, चाकू, बंदूक, लाश, हिंसा की घटनाएं, जंगलराज और पर्दे के पीछे तेजस्वी यादव की तस्वीर को लगाया गया है। 


अब इस तस्वीर को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर सुशांत ने यह कमेट्स किया है कि बिहार को रिमोट कंट्रोल से चलने वाला सीएम भी नहीं चाहिए। ऋतुराज ने लिखा कि दोनों में कोई नहीं चाहिए। वही धीरज शर्मा नामक यूजर छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो अपलोड करते हुए लिख रहे हैं कि हमलोग पिछले 21 जनवरी से धरनास्थल पर बैठे हुए हैं, ना तो किसी अधिकारी ना तो किसी मंत्री ने सुध लिया। शिक्षा मंत्री 24 मार्च को यह घोषणा किये थे कि रिजल्ट आएगा अब वो अपनी बात से मुकर गये हैं. इसी तरह सम्राट चौधरी द्वारा लालू परिवार और नीतीश कुमार की तस्वीर पर लोग लगातार कमेंट्स लिख रहे हैं।  


टैग्स