ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

Bihar Expressway: बिहार के दो मेगा एक्सप्रेस-वे से विकास को मिलेगी नई उड़ान, बदल जाएगी 100 से अधिक गांवों की सूरत; खुलेंगे उद्योग के नए द्वार

Bihar Expressway: समस्तीपुर जिले से होकर दो नए मेगा एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे। रक्सौल–हल्दिया और पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे से 117 गांव प्रभावित होंगे, जिससे जिले के विकास और आर्थिक अवसरों में वृद्धि होगी।

Bihar Expressway
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Expressway: बिहार के दो मेगा एक्सप्रेस-वे से विकास को नई उड़ान मिलने जा रही है। समस्तीपुर जिला अब विकास की रफ्तार में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। जिले से होकर दो नए मेगा एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे। इन दोनों परियोजनाओं की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 


रक्सौल–हल्दिया एक्सप्रेस-वे का 57.7 किलोमीटर लंबा हिस्सा और पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का 62 किलोमीटर का सेक्शन समस्तीपुर की धरती से गुजरेगा। इन दोनों परियोजनाओं से जिले के कुल 117 गांव सीधे तौर पर प्रभावित होंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों की दशा और दिशा दोनों बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।


जिला भू-अर्जन विभाग ने दोनों एक्सप्रेस-वे के लिए सर्वे और एलाइनमेंट का काम पूरा कर लिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इसका गजट प्रकाशित किया जाएगा, जिसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।


रक्सौल–हल्दिया एक्सप्रेस-वे:

यह एक्सप्रेस-वे समस्तीपुर जिले के पांच प्रखंडों से होकर गुजरेगा। दरभंगा की ओर से कल्याणपुर प्रखंड के लदौरा गांव से जिले में प्रवेश करने के बाद यह रामपुरा, फुलहारा, बिरसिंहपुर, अजना अकबरपुर गजपति, बलभद्रपुर खजुरी, गोविंदपुर खजुरी, बांकीपुर, क्षटोल मथुरापुर, रामपुर कुसैया, हजपुरवा और मोहिउद्दीनपुर गांवों से होकर गुजरेगी।


वारिसनगर प्रखंड में यह ताल कोरैया, परोरिया, लवहट्ठा, बलाही, मनवारा, जहांगीरपुर, शोभन, मशीना, पुरुषोत्तमपुर अन्नु और हरियाबाद चक्का से होकर जाएगी। खानपुर प्रखंड के सिरोंपट्टी, भूतलपुर, भोरेजयराम, तालडोरा, शाहपुर, बछौली और बिशनपुर सोंसा गांव इससे जुड़ेंगे। उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, जेसीबी रहीमपुर, अंगार और चैती, जबकि विभूतिपुर प्रखंड के चांद सुरारी, चोरा टभका, खास टभका, बरियारपुर और राघोपुर होते हुए यह एक्सप्रेस-वे बेगूसराय जिले में प्रवेश करेगी।


पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे:

यह एक्सप्रेस-वे समस्तीपुर के आठ प्रखंडों से होकर गुजरेगी। यह वैशाली जिले की सीमा से मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी गांव से प्रवेश करेगी। मोरवा के बुनाई बस्ती, लरूआ, सारंगपुर और धर्मपुर बांदे होते हुए यह सरायरंजन प्रखंड के हरलोचनपुर, भगवतपुर, सरायरंजन, झखरा, हरपुर बरहेत्ता, सुरमर और बाजिदपुर मेरी गांवों से गुजरेगी।


उजियारपुर प्रखंड में बहादुर, चैता, चंदौली, महेसारी, विकासपुरी, अकहा बिशनपुर, छपरा, चक दौलत और बाजितपुर नजीरपुर, जबकि विभूतिपुर के पटपरा, भरपूर, रुपौली खुर्द, कराई और शाहपुर पतोही, रोसड़ा के महाबलीपुरम, जहांगीरपुर, सोनूपुर, भट्टर, रामनगर और मोहिउद्दीन नगर, सिंघिया के भीड़र, लगमा, कुंडल और ममूरपुर तथा हसनपुर प्रखंड के नया नगर, डोढा, मंगलगढ़, फुलहरा, बसंतपुर और बलभदारपुर गांवों से होकर यह एक्सप्रेस-वे दरभंगा जिले में प्रवेश करेगी।


जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों परियोजनाओं के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब प्रभावित लोगों से आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जमीन अधिग्रहण कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।


विशेषज्ञों का कहना है कि इन दोनों एक्सप्रेस-वे के बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। ये परियोजनाएं समस्तीपुर को आर्थिक रूप से नई ऊंचाई पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता