ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Bihar News: बिहार के इस जिले में सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Bihar News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में समर्थ चांद सुरारी से सुरौली तक 10 किमी लंबी सड़क निर्माण को 17.27 करोड़ की मंजूरी मिली है। इससे परिवहन, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड में समर्थ चांद सुरारी से सुरौली तक 10 किलोमीटर लम्बी सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना पर 17 करोड़ 27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ना और परिवहन को सुगम बनाना है।


सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रस्तावित निर्माण कार्यों में तकनीकी रूप से उन्नत निर्माण विधियों का चयन किया गया है। सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर और 5.50 मीटर होगी और इसमें 75mm WBM Grade-III तथा 150mm WMM की परतें इस्तेमाल की जाएंगी। इससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित होगा। विभाग की ओर से निर्माण कार्य को पारदर्शिता के साथ नियमों के तहत पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया है।


उन्होंने बताया कि इस योजना से ग्रामीण जनता को हर मौसम में आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में गति आएगी। सरकार की यह पहल ग्रामीण संपर्क को सशक्त बनाएगी और आम लोगों के जीवन को सरल बनाएगी, ताकि वे स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकें।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सड़कों के अधोसंरचना के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। वर्ष 2005 की तुलना में बिहार में सड़कों का एक विशाल नेटवर्क तैयार हुआ है। इसी कड़ी में दलसिंहसराय के विभूतिपुर प्रखंड में समर्थ चांद सुरारी से सुरौली तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सड़क के निर्माण से जहां यातायात सुगम होगा, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता