ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

सदानंद सिंह से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे तेजस्वी, सुशील मोदी ने भी की मुलाकात

PATNA : पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह बीते कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. सदानंद सिंह के बीमार होने की खब

सदानंद सिंह से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे तेजस्वी, सुशील मोदी ने भी की मुलाकात
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह बीते कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. सदानंद सिंह के बीमार होने की खबर मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनसे मिलने आज हॉस्पिटल पहुंचे. तेजस्वी ने मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी. 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है- पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सदानंद सिंह जी तबीयत ख़राब होने के कारण पटना के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है. आज अस्पताल जाकर परिजनों और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की. ईश्वर से आदरणीय श्री सदानंद बाबू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ. 





तेजस्वी यादव के अलावा राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी आज सदानंद सिंह से मुलाकात की. उन्होंने भी मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. 


बता दें कि बीते दिनों सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश ने कांग्रेस नेताओं पर अपने पिता की बीमारी के समय हाल-चाल नहीं लेने का आरोप लगाया था जिसके बाद पार्टी के विधायक दल के नेता अजीत शर्मा समेत कई अन्य नेता सदानंद सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे. 

सदानंद सिंह से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे तेजस्वी, सुशील मोदी ने भी की मुलाकात