ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

सब्जीबाग में देर शाम तेजस्वी यादव की लालू स्टाइल में पॉलिटिक्स, फुटपाथ पर चाय पीने पहुंचे, रोड हुआ जाम

PATNA: CAA को अपनी सियासत का मुख्य एजेंडा बना चुके तेजस्वी यादव ने आज पटना के मुस्लिम बहुल इलाके सब्जीबाग में लालू स्टाइल में पॉलिटिक्स की. पहले धरना दे रहे मुसलमानों के बीच भ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: CAA को अपनी सियासत का मुख्य एजेंडा बना चुके तेजस्वी यादव ने आज पटना के मुस्लिम बहुल इलाके सब्जीबाग में लालू स्टाइल में पॉलिटिक्स की. पहले धरना दे रहे मुसलमानों के बीच भाषण दिया और फिर सड़क किनारे चाय दुकान पर चाय पीने पहुंच गये. इस दौरान अफरा-तफरी ऐसी मची कि अशोक राजपथ ही जाम हो गया.


सब्जीबाग में गरजे तेजस्वी

तेजस्वी यादव आज ही सीमांचल की अपनी यात्रा पूरी कर पटना वापस लौटे और फिर सीधे सब्जीबाग पहुंच गये. सब्जीबाग में पिछले कई दिनों से मुसलमान धरना पर बैठे हैं. दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर सब्जीबाग में धरना चल रहा है. तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव वहां जाकर लोगों को संबोधित कर चुके थे. आज तेजस्वी यादव पहुंचे और फिर केंद्र की मोदी सरकार और नीतीश कुमार पर जमकर बरसे.


तेजस्वी बोले-भाजपाई अपने DNA की जांच करा लें

सब्जीबाग में लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने भाजपाईयों को डीएनए टेस्ट कराने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि देश के मुसलमान भाजपावालों से ज्यादा देशभक्त हैं. अगर इसमें किसी को शक है तो वे डीएनए की जांच करा ले. तेजस्वी ने कहा कि देश को बांटने की साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.


फुटपाथी दुकान पर तेजस्वी की चाय

सब्जीबाग में सभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव अपने पिता लालू यादव के स्टाइल की पॉलिटिक्स पर उतरे. वे सड़क किनारे चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंचे. पीछे-पीछे सब्जीबाग के सैकड़ों लोग थे. चाय की दुकान पर भीड़ ऐसे उमड़ी की अशोक राजपथ जाम हो गया. इस दौरान तेजस्वी आम लोगों से फीडबैक लेते रहे. 


टैग्स