ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

Road Accident in Patna: पटना में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, दो बाइक की हुई जोरदार टक्कर

Road Accident in Patna: बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ में एक पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident in Patna: पटना के बाढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में उनका बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। घटना बख्तियारपुर के के बाजितपुर गांव के पास की है।


फिलहाल मृतक दंपति की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के ले अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दोनों युवकों की पहचान फुलेलपुर निवासी 19 वर्षीय नवीन कुमार और 20 साल के रंजी कुमार के रूप में हुई है। दोनों के खरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए बख्तियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके शरीर पर चाकू के निशान कैसे पड़े।


बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जेवानंद शर्मा ने बताया कि हादसे में मौत के शिकार हुए पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों घायल युवकों के शरीर पर चाकू के निशान का पता लगाया जा रहा है। पूरे मामले की छानबीन गहनता से की जा रही है।