ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले 95 राह-वीरों को मिला सम्मान, गणतंत्र दिवस पर सभी जिलों में DM ने किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के सभी जिलों में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले 95 राह-वीरों को सम्मानित किया गया। उनकी तत्परता से कई लोगों की जान बची।

bihar
राह-वीर बनें ईनाम पाएं
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी जिलों में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले कुल 95 गुड सेमेरिटन/राह-वीरों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जिला पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य सड़क दुर्घटना के समय मानवीय संवेदना दिखाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सड़क सुरक्षा और आपसी सहयोग के प्रति सकारात्मक संदेश देना है।


समाज के वास्तविक नायक हैं राह-वीर: परिवहन सचिव

परिवहन सचिव श्री राज कुमार ने कहा कि गुड सेमेरिटन/राह-वीर समाज के वास्तविक नायक हैं। सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ित को देखकर केवल राहगीर बने रहना नहीं, बल्कि उसकी तुरंत सहायता कर राह-वीर बनना चाहिए। राज्य सरकार ऐसे साहसी नागरिकों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के समय बिना किसी भय या संकोच के पीड़ित की मदद करना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य है। इससे न केवल मानव जीवन की रक्षा होती है, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदना की भावना भी मजबूत होती है।


आम नागरिकों से मदद करने की अपील


परिवहन सचिव ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना के समय पीड़ितों की सहायता करने से न हिचकें। सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ित की मदद करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानवता का परिचायक भी है। ऐसे प्रयासों से सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सकेगा।


राह-वीरों की तत्परता से बचीं कई जानें


सम्मानित किए गए राह-वीर वे नागरिक हैं, जिन्होंने सड़क दुर्घटना के समय मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पीड़ितों की त्वरित सहायता की और उन्हें समय पर नजदीकी अस्पताल अथवा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समय पर किए गए प्रयासों से कई गंभीर रूप से घायल पीड़ितों की जान बचाई जा सकी।


25 हजार रुपये तक पुरस्कार का प्रावधान


सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ितों की सहायता करने वाले राह-वीरों को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान करने का प्रावधान है। यह पहल समाज में अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

टैग्स