ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आरजेडी विधायक के पति की गुंडागर्दी, पार्टी के मीडिया प्रभारी को धमकाया, फोन पर दी गंदी-गंदी गालियां

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं. पार्टी के नेता प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. वोटिंग से ठीक पहले आरजेडी के विधायकों की मुश्किलें बढ़ती हु

आरजेडी विधायक के पति की गुंडागर्दी, पार्टी के मीडिया प्रभारी को धमकाया, फोन पर दी गंदी-गंदी गालियां
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं. पार्टी के नेता प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. वोटिंग से ठीक पहले आरजेडी के विधायकों की मुश्किलें बढ़ती हुई जा रही हैं. राजद विधायक सरोज यादव के बाद सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर सीट से आरजेडी विधायक और पार्टी की उम्मीदवार मंगिता देवी के पति की गुंडई सामने आई है.




सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर सीट से आरजेडी ने विधायक मंगिता देवी पर फिर से भरोसा जताया है. इसबार भी चुनाव में पार्टी ने उन्हें राजद का सिंबल दिया है. लेकिन उनकी मुश्किल बढ़ सकती है क्योंकि उनके पति भरत भूषण उर्फ गुड्डू कुमार की एक कॉल रिकार्डिंग सामने आई है, जिसमें वह राजद के ही कार्यकर्ता और मीडिया प्रभारी को फोन पर धमका रहे हैं.


दरअसल विधायक मंगिता देवी के पति भरत भूषण उर्फ गुड्डू कुमार एक फेसबुक पोस्ट को लेकर नाराज थे. राजद कार्यकर्ता प्रभारी गौरव कुमार को पार्टी ने रुन्नीसैदपुर विधानसभा का मीडिया प्रभारी बनाया है. इन्होंने विधायक को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट किया था, जो विधायक के पति को नागवार गुजरा.


इस पोस्ट से नाराज विधायक मंगिता देवी के पति भरत भूषण उर्फ गुड्डू कुमार ने बिना कुछ सोचे समझे डायरेक्ट मीडिया प्रभारी गौरव कुमार को फोन किया और उन्हें धमकी देने लगे. इस दौरान उन्होंने गंदी-गंदी गालियां भी दी. उन्होंने पार्टी इकाई की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि तुम्हें मीडिया प्रभारी किस @#$%^& ने  बना दिया है.


इस मामले को लेकर विधायक मंगिता देवी के पति से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मीडिया प्रभारी पार्टी विरोधी काम कर रहा था. गाली देने जाने के सवाल पर वह सीधा-सीधा जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने कहा कि मीडिया प्रभारी गौरव कुमार की तरफ से भी क्या कहा गया है उसको भी सुनिए.  



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता