ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

RJD विधायक गुलाब यादव कोरोना आपदा में मदद को आए आगे, झंझारपुर विधानसभा के लिए दिए 51 लाख रुपये

PATNA : देशभर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक 605 कंफर्म केस मिले हैं। वहीं, कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है, जिसके बाद देश में अब तक 11 लोगों की जान इस

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : देशभर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक 605 कंफर्म केस मिले हैं। वहीं, कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है, जिसके बाद देश में अब तक 11 लोगों की जान इस महामारी ने ली है। इस बीच देश भर से कोरोना से निपटने के लिए मदद के हाथ उठ रहे हैं। नेताओं ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी फेरहिस्त में आरजेडी विधायक गुलाब यादव भी सामने आए हैं। उन्होनें 51 लाख रुपये इपने विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर में मदद के लिए दिए हैं। 


झंझारपुर से आरजेडी विधायक गुलाब यादव ने मधुबनी के जिला योजना पदाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जहां पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक उपकरण, साफ-सफाई सामग्री और मास्क-सेनेटाइजर इत्यादि की खरीद के लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 51 लाख रूपये की राशि देने की अनुशंसा करता हूं।


बता दें कि आरजेडी भी महाआपदा की इस घड़ी में खुलकर सामने आयी है। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी अपने एक माह की सैलरी सीएम राहत कोष में देंगी। इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने भी पार्टी की और से 2.5 लाख रुपए सीएम राहत कोष में पैसा जमा करने की बात कह चुके हैं।


वहीं कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को आइसोलेशन वार्ड, जाँच केंद्र या क्वारंटाइन के लिए इस्तेमाल करने का सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है,साथ ही अपनी एक महीने की सैलरी भी CM रिलीफ फंड में वे जमा करेंगे। 

टैग्स