ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

RJD सुप्रीमो लालू यादव के करीबी को पटना HC से बड़ा झटका, इस जिले में मॉल निर्माण पर लगाया रोक; डीएम को जारी हुआ नोटिस

PATNA : बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद के सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने एक पार्टी नेता पर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट ने वैशाली के अनवरपुर चौक पर कैसरे हि

RJD सुप्रीमो लालू यादव के करीबी को पटना HC से बड़ा झटका, इस जिले में मॉल निर्माण पर लगाया रोक; डीएम को जारी हुआ नोटिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद के सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने एक पार्टी नेता पर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट ने वैशाली के अनवरपुर चौक पर कैसरे हिंद की जमीन पर बनाए जा रहे मॉल के निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही वैशाली के डीएम से जनवरी के पहले हफ्ते में जवाब तलब किया है। ये आदेश पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप कुमार की सिंगल बेंच में आदित्य आलोक की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। 


दरअसल, पटना हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता आदित्य आलोक के वकील ने बताया कि जिस जमीन पर मॉल का निर्माण कराया जा रहा है वह कैसरे हिंद की जमीन है। ऐसे में कैसरे हिंद की जमीन पर केवल सरकार का ही अधिकार हो सकता है। लिहाजा, इस मॉल का निर्माण नियमों के खिलाफ है। आदित्य आलोक ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि जालसाजी कर कैसरे हिंद की जमीन का कागज उन्होंने अपने नाम से बनवा लिया हैं।


आपको बताते चलें कि, विनोद श्रीवास्तव आरजेडी संगठन में पदाधिकारी हैं। वे 2014 का लोकसभा चुनाव पूर्वी चंपारण से राजद टिकट पर लड़े थे। पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें उम्मीदवार बनाया था। उसमें भी उनकी हार हो गई थी। विनोद कुमार श्रीवास्तव राजद प्रमुख लालू प्रसाद के निजी सहायक भी रह चुके हैं। हाल ही में मोतिहारी में आरजेडी के एक कार्यक्रम में हुई मारपीट और हंगामे के बाद विनोज कुमार श्रीवास्तव का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो रोते हुए दिख रहे थे। कार्यक्रम में मंच पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था।