ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने हाथों से बांटे कई टिकट, तेजस्वी को राघोपुर और ओसामा शहाब को रघुनाथपुर से टिकट

महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कई उम्मीदवारों को अपने हाथों से टिकट बांटे। तेजस्वी यादव को राघोपुर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया। वही ओसामा शहाब भी सिंबल लेने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है, लेकिन उम्मीदवारों को RJD टिकट बांटने में लगी है। सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कई उम्मीदवारों को टिकट दिया। उम्मीदवारों को पीला लिफाफा सौंपा। आज मंगलवार को भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी प्रत्याशियों को सिंबल दिया। 


उन्होंने अपने हाथों से तेजस्वी यादव को राघोपुर का टिकट दिया। वही देव कुमार चौरसिया को हाजीपुर, मुकेश रौशन को महुआ, शक्ति यादव को हिलसा, रणविजय साहू को मोरवा का टिकट दिया। वही दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब भी लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे। ओसामा को भी सिवान के रघुनाथपुर से टिकट दिया जाएगा। राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। इतनी रात में भी लोग राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए इंतजार कर रहे हैं। लोगों को अभी भी लग रहा है कि कही राजद सुप्रीमो का बुलावा उन्हें ना आ जाए। इसलिए लोग राबड़ी आवास के बाहर अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए  हैं।