ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

रिश्ता हुआ शर्मसार ! : कलयुगी बेटे ने मां को मारी गोली : मौके पर हुई मौत

NAWADA : बिहार के नवादा से रिश्ते को शर्मशार करने वाली खबर आ रही है। यहां एक कलियुगी पुत्र ने अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गोल

रिश्ता हुआ शर्मसार ! : कलयुगी बेटे ने मां को मारी गोली : मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा से रिश्ते को शर्मशार करने वाली खबर आ रही है। यहां एक कलियुगी पुत्र ने अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गोली की आवाज सुनते ही अगल-बगल के लोगों में तरह -तरह की चर्चा शुरू हो गई है। उसके बाद इस मामले की सूचना नजदीकी थाने को दे दी गई। 


मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात नगर थानाक्षेत्र के पुरानी जेल रोड स्थित एक मकान में गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना के बाद पुलिस ने हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान पुरानी जेल रोड निवासी राजकुमार डोम की पत्नी दीपा देवी के रूप में की गयी है। मृतक दीपा देवी के मंझले बेटे राज डोम ने ही अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी है।


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि घर मे संपत्ति को लेकर कई माह से विवाद चल रहा था। आरोपी बेटा अपने घर को बेचकर पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर वह घर में परिजनों के साथ मारपीट करता था। घरवाले उस घर को बेचना नही चाहते थे, मगर वह उसे बेचने का दवाब बनाता था। 


उधर, रविवार की रात अवैध हथियार से उसने अपनी माँ को ही गोली मार दी। जिसके बाद महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचकर नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने हत्या करने वाले आरोपित को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मृतक महिला को पेट में गोली मारी गई है।