ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

रिटायर होने से पहले DGP एसके सिंघल ने की मीडिया से बात, कहा..पुलिस की नौकरी काफी रिस्की है

PATNA: बिहार के डीजीपी एसके सिंघल आज रिटायर हो गये हैं। बिहार के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी होंगे। सेवानिवृत होने से पहले डीजीपी एसके सिंघल

रिटायर होने से पहले DGP एसके सिंघल ने की मीडिया से बात, कहा..पुलिस की नौकरी काफी रिस्की है
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार के डीजीपी एसके सिंघल आज रिटायर हो गये हैं। बिहार के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी होंगे। सेवानिवृत होने से पहले डीजीपी एसके सिंघल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने दो वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में सबसे ज्यादा आईपीएस पर कार्रवाई की गयी है। वे दो साल से ज्यादा समय के लिए बिहार का डीजीपी रहे। एसके सिंघल ने कहा कि वे खुद को लकी मानते है कि सारे काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीपल फ्रेंडली बनाने में हम सक्षम रहे हैं। 


जहरीली शराब से मौत के बाद बड़े अधिकारियों पर गाज नहीं गिरती? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि इतनी बड़ी आबादी में यदि कोई चोरी छिपे दारू पीता है और यह बात उसके परिवार के लोग पुलिस को नहीं बताते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना हो जाती है। उन्होंने कहा कि उपलब्धियों की लिस्ट दिये है फेल्यूर की जहां तक बात है उसे बताने की स्थिति में नहीं हूं। उन्होंने यह जरूर कहा कि पुलिस की नौकरी काफी रिस्की है। हमने जो अपना रोल प्ले किया उसमें पूरी तसल्ली है।


डीजीपी एसके सिंह ने अपने कार्यकाल में की गयी बहाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4037 सब इंस्पेक्टर, 434 सार्जेट, 109 एएसआई, 1639 ड्राइवर, कांस्टेबल 20538 बहाल किये गये। कुल 26737 नियुक्तियां की गयी है। इन नियुक्तियों की वजह से पहले 92584 पुलिस बल थे जो बढ़कर 119321 हो गया है। दो साल में सबसे ज्यादा कार्रवाई आईपीएस पर हुई है। वही शराबबंदी के दौरान शराब मामले में कुल एफआईआर 107247, कुल शराब बरामदी 8821976 लीटर और कुल गिरफ्तारी 257362 हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि सारण शराबकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। 


उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में 24.29 % महिला कर्मी है। बिहार पुलिस में एएसआई से लेकर डीएसपी तक कॉन्ट्रैक्ट पर कर रहे है। बिहार के उद्योगों को सुरक्षा देने के लिए विशेष बल का गठन किया गया है। पुलिस कर्मी और उनके परिवार के इलाज के लिए भी दिए जा रहे पैसे में बढ़ोतरी हुई है। हमारा एसटीएफ दूसरे राज्यों से अलग है। कानून व्यवस्था में पिछले दो वर्षो में कई दिक्कतें आई लेकिन हमारी पुलिस ने मेहनत से राज्य को दिक्कत आने नहीं दी। 2021 में घटनाओं के मामले में बिहार की स्थिति सुधरी है। पुलिस गश्ती बढ़ाया गया है। बेहतर काम करने वाले को सम्मानित किया गया है। 5 लाख से अधिक गिरफ्तारियां अब तक हुई है। 19 हजार से अधिक कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। बाहरी राज्यों के कई बड़े-बड़े शराब तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है। गड़बड़ी करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त भी किया गया है।