ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar Jobs : बिहार सरकार के इस विभाग में होगी बंपर बहाली, मैट्रिक पास से लेकर ग्रेजुएट तक को मिलेगा मौका

Bihar Jobs: बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार है. अब एक और विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली का फैसला लिया गया है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

 Bihar Jobs
Bihar Jobs
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा कर रखा है. लिहाजा बिहार के सारे सरकारी विभागों में चुन चुन कर रिक्तियां निकाली जा रही है. अब एक औऱ विभाग में बंपर बहाली करने का ऐलान कियागया है. इसके लिए पद सृजित किया जा चुका है. खास बात ये है कि इसमें मैट्रिक पास से लेकर ग्रेजुएशन करने वालों को मौका मिलेगा.


नगर विकास विभाग में होगी बहाली

बिहार सरकार के नगर विकास विभाग में 663 गैर तकनीकी पदों पर बहाली होगी. नगर विकास मंत्री नितिन नवीन के आदेश पर विभाग के विभिन्न कार्यालयों में पद सृजित किया गया है. विभाग ने अपने स्तर से तैयारी कर ली है. अब जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी लेकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी.


इन पदों पर होगी बहाली

नगर विभाग में एकीकृत शहरी अभियंत्रण कार्यालयों में उच्च वर्गीय लिपिक, लेखापाल, निम्न वर्गीय लिपिक, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, कार्यालय परिचारी आदि जैसे पद सृजित किए गए हैं. कार्यालय परिचारी के लिए मैट्रिक की योग्यता जरूरी होगी तो निम्न वर्गीय लिपिक के लिए इंटर. वहीं उच्च वर्गीय लिपिक के लिए गेजुएट कैंडिडेट्स को मौका मिलेगी. 

इन पदों नियुक्ति पर हर साल लगभग 35.27 करोड़ रूपय़े की राशि खर्च की जाएगी। नगर विकास मंत्री ने कहा है कि विभाग विकास कार्यों को तेजी से पूरा करे, इसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यालयों में गैर तकनीकी पदों पर बहाली करने का आदेश दिया गया था. जिसके बाद विभाग ने प्रस्ताव तैय़ार किया है.

चपरासी-क्लर्क के बिना चल रहे थे कार्यालय

दरअसल, नगर विकास विभाग ने एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन का गठन किया है. इसके 71 कार्यालय हैं, जिसमें अभियंताओं को छोड़कर अन्य किसी कर्मी का पद सृजित नहीं था. इन्हीं कार्यालयों में उच्च वर्गीय लिपिक, लेखापाल, निम्न वर्गीय लिपिक, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, चालक, कार्यालय परिचारी आदि का पद सृजित करने का आदेश दिया गया था. अब उनकी बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.