ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

रावण दहन के दिन गांधी मैदान में 15 मिनट तक होगी आतिशबाजी, जानिए क्या होगी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद की ऊंचाई

PATNA : राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के मौके पर कल यानी 23 अक्टूबर को रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत

रावण दहन के दिन गांधी मैदान में 15 मिनट तक होगी आतिशबाजी, जानिए क्या होगी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद की ऊंचाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के गांधी मैदान  में विजयादशमी के मौके पर कल यानी 23 अक्टूबर को रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे। ऐसे में अब जो जानकारी निकाल कर सामने आई है उसके मुताबिक रामबाण कुंभकरण और मेघनाथ की ऊंचाई 10 फीट बढ़ाई गई है। इसके साथ ही रावण दहन के दिन गांधी मैदान में कड़ी 15 मिनट तक आतिशबाजी होती रहेगी।


वहीं, इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले की ऊंचाई को 10 फीट बढ़ाई गई है, ताकि दूर तक लोग देख सके। 70 फीट रावण, 65 फीट मेघनाद और 60 फीट का कुंभकर्ण है। तीनों पुतलों को वॉटर प्रूफ बनाया गया है।


इसके साथ ही गांधी मैदान में सीमेंटेड पिलर बनाया गया है, ताकि खराब मौसम में भी ये पुतले अपनी जगह खड़े रहे।


वहीं, अध्यात्मिक सत्संग समिति के साथ संयुक्त रूप से समारोह शुरू होने के पहले 12 बजे से नागा बाबा ठाकुरबाड़ी में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया है। इस सुंदरकांड पाठ के बाद ठाकुरबाड़ी से वानर सेना के साथ प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, निषाद राज, विभीषण, सुग्रीव, जामवंत, अंगद शामिल होंगे।


आपको बताते चलें कि, रामलीला और शोभायात्रा के तहत राम, लक्ष्मण और वानर सेना कि झांकी दिन में 2 बजे निकाली जाएगी। जो नागा बाबा ठाकुरबाड़ी से निकलकर नाला रोड, आर्य कुमार रोड, मछुआ टोली, बारी पथ, बाकरगंज, रिजर्व बैंक, बिस्कोमॉन होते हुए गांधी मैदान रावण दहन समारोह स्थल पर संध्या 4:50 बजे पहुंचेगी।