ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग ने किया नमन, दिल्ली आवास पर मनाया पापा का बर्थ डे

DELHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की आज जयंती है। जयंती के मौके पर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान को नमन किया है। दिल्ली के 12 ज

रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग ने किया नमन, दिल्ली आवास पर मनाया पापा का बर्थ डे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की आज जयंती है। जयंती के मौके पर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान को नमन किया है। दिल्ली के 12 जनपथ आवास पर रामविलास पासवान की जयंती सादे तरीके से मनाई गई है। इस मौके पर चिराग पासवान उनकी मां रीना पासवान और परिवार के दूसरे सदस्य मौजूद रहे हैं।


इसके पहले चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान के साथ वाली पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। चिराग पासवान ने तस्वीरों को शेयर करते हुए एक ट्वीट में लिखा.. Happy Birthday Papa Ji


आप की बहुत याद आती है। मैं आप को दिए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं।आप जहां कहीं भी हैं मुझे इस कठिन परिस्थिति में लड़ते देख आप भी दुखी होंगे। आप ही का बेटा हूँ , हार नहीं मानूँगा। मैं जानता हूं आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है।


दिल्ली आवास पर जयंती मनाने के बाद चिराग पासवान थोड़ी देर में पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। पटना पहुंचकर उन्हें हाजीपुर जाना है और वहीं से चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। चिराग पासवान हाजीपुर की एक दलित बस्ती में आज स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती मनाएंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit

FirstBihar संवाददाता