ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

रामकृपाल यादव ने दिया 1 करोड़, बोले- आइये मिलकर कोरोना को हराते हैं

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव की चिंता बढ़ गई है. भाजपा सांसद ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए सांसद निधि से 1 करोड़ की राशि के व

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव की चिंता बढ़ गई है. भाजपा सांसद ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए सांसद निधि से 1 करोड़ की राशि के विमुक्ति की घोषणा की है. पाटलिपुत्र इलाके में कोरोना से लड़ने के लिए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है. 


पाटलिपुत्र सीट से भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं इलाज में उपयोग होने वाले विभिन्न चीजों जैसे मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स, हैंड वाश, थर्मल स्कैनर आदि के क्रय हेतु आज अपने सांसद निधि से 1 करोड़ की राशि के विमुक्ति का अनुशंसा किया. आइये मिलकर कोरोना को हरा दें."


भाजपा सांसद ने सांसद निधि से राशि की घोषणा करने के साथ-साथ कोरोना से लड़ाई लड़कर उसे हारने की भी बात कही. उन्होंने साथ मिलकर इस जानलेवा बीमारी से लड़ाई लड़ने की बात कही है. उन्होंने जनता से अपील की कि बेवजह कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकले. राज्य सरकार लगातार कोरोना से बचाव के लिए कई बड़े फैसले ले रही है.





टैग्स