ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

राम मंदिर के निर्माण के लिए हनुमान मंदिर ट्रस्ट देगा 10 करोड़ रुपए, पहली किस्त देने के लिए कुणाल किशोर रवाना

PATNA: अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए पटना हनुमान मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपए देगा. पहली किस्त 2 करोड़ रुपए जमा करने के लिए मंदिर के सचिव आचार्य कुणाल किशोर अयोध्या रवाना

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए पटना हनुमान मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपए देगा. पहली किस्त 2 करोड़ रुपए जमा करने के लिए मंदिर के सचिव आचार्य कुणाल किशोर अयोध्या रवाना हो गए हैं. इसको लेकर कुणाल ने 17 नवंबर को ही दस करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी और कहा था कि हर साल दो करोड़ रुपए मंदिर बनाने के लिए किस्त के हिसाब से दिया जाएगा. 

हो रही है खुशी

कुणाल किशोर ने बताया कि वह राम मंदिर के निर्माण के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे. अब मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसकी मुझे काफी खुशी हो रही है. इसलिए के लिए मैं खुद अध्योध्या में जाकर दो करोड़ रुपए का चेक जमा करूंगा. इसको लेकर मैं अयोध्या जा रहा हूं.

राम की रसोई शुरू

राम मंदिर निर्माण का फैसला आने के बाद कुणाल किशोर ने 17 नवंबर को कहा था कि 23 नवंबर से अयोध्या में राम रसोई शुरू हो जाएगी और यह शुरू भी हो गया है. अयोध्या में श्रद्धाओं के खाने में चावल, सब्जी, दाल,कई खाने की समाना दी जा रही है. इसको लेकर बिहार के भभुआ के खुशबू वाला चावल से वहां पर खाना बन रहा है. राम रसोई में तिरूपति के कारीगर खाना बना रहे हैं. जो फिलहाल में हनुमान मंदिर का प्रसाद भी बनाते हैं.