ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग की सौगात, राखी के दिन सिटी सर्विस की बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा

PATNA: 22 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है। रक्षाबंधन का त्योहार बहन-भाई के बीच प्रेम का प्रतीक है। इसमें बहन भाई को तिलक लगाकर उसके दीर्घायु की कामना करती है। भाई भी जीवन भर बहन

रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग की सौगात, राखी के दिन सिटी सर्विस की बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 22 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है। रक्षाबंधन का त्योहार बहन-भाई के बीच प्रेम का प्रतीक है। इसमें बहन भाई को तिलक लगाकर उसके दीर्घायु की कामना करती है। भाई भी जीवन भर बहन के सुख-दुख में साथ निभाने का वादा करता है और स्नेह स्वरूप बहन को उपहार भी देता है। रक्षा बंधन के दिन परिवहन विभाग भी महिलाओं को एक सौगात देने जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों पर रक्षा बंधन के दिन महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। राखी के दिन बस से सफर करने पर उनसे बस का किराया नहीं लिया जाएगा।    


परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के नि:शुल्क यात्रा के लिए कई संगठनों ने विभाग से अनुरोध किया गया था। राखी के दिन सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने एवं सुरक्षित सफर के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी।


वही परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि निगम द्वारा राजधानी में कुल 125 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 70 बसें सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं युवतियों के लिए बस सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इन बसों में यात्रा के दौरान किसी तरह का टिकट नहीं कटाना पड़ेगा।


बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने बताया कि सिटी बसों में सफर के लिए महिलाओं को मंथली पास में पहले से ही विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही सभी बसों में 65% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। रक्षा बंधन के दिन अब महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। 


रक्षा बंधन पर कई महिलाएं और युवतियां अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए अपने मायके जाती हैं। सरकार की ओर से राखी के दिन किए गये इस व्यवस्था से महिलाओं को यात्रा करने पर एक पैसे भी नहीं देने होंगे। 

टैग्स