ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

रक्षाबंधन पर भद्रा का रहेगा साया, भाई को भूलकर भी इस समय ना बांधें राखी, जानिए.. कब है शुभ मुहूर्त

PATNA : भाई-बहन के पवित्र प्रेम के पर्व रक्षाबंधन को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। आने वाले 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की प

रक्षाबंधन पर भद्रा का रहेगा साया, भाई को भूलकर भी इस समय ना बांधें राखी, जानिए.. कब है शुभ मुहूर्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : भाई-बहन के पवित्र प्रेम के पर्व रक्षाबंधन को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। आने वाले 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती हैं। जानकारों की मानें तो इस बार के रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। ज्योतिष बताते हैं कि भद्रा काल में बहनों को भूलकर भी भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधना चाहिए।


जानकारों के मुताबिक इस साल रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा के साये में मनाया जाएगा। 11 अगस्त को शाम 5.17 मिनट पर भद्रा पुंछ शुरू हो जाएगा जो 6.18 मिनट तक रहेगा। वहीं शाम 6.18 मिनट से भाद्रा मुख शुरू होकर रात 8 बजे तक रहेगा। पूरी तरह से रात 8.51 मिनट पर भद्राकाल समाप्त हो जाएगा। इस दौरान रक्षाबंधन शुभ फलदायी नहीं होगा।


पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक लंकापति रावण की बहन शुर्पनखा ने भद्राकाल में अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधी थी। जिसके बाद एक साल के भीतर ही रावण के साम्राज्य का विनाश हो गया था। शनिदेव की बहन भद्रा को श्राप मिला था कि जो कोई भी भद्राकाल में मांगलिक कार्य करेगा, उसका परिणाम अशुभ होगा। ऐसे में भद्राकाल के दौरान बहनें भाई को राखी न बांधें। 11 जुलाई को सुबह 11.37 मिनट से 12.29 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त जबकि दोपहर 02.14 से 03.07 तक विजय मुहूर्त रहेगा। इस दौरान बहनें अगर भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी तो वह शुभ फलदायी होगा।

टैग्स