ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राज्य में अभी सताएगी ठंड, बांका सबसे ठंडा,जाने कैसा रहेगा आगे मौसम का हाल

PATNA : बिहार में अभी सर्दी का प्रकोप जारी है। फिलहाल न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। हालांकि, बिहार के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्की व

राज्य में अभी सताएगी ठंड, बांका सबसे ठंडा,जाने कैसा रहेगा आगे मौसम का हाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अभी सर्दी का प्रकोप जारी है। फिलहाल न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। हालांकि, बिहार के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि जरूर नज़र आईं है। वहीं 8 जिलों में तापमान में हल्की गिरावट भी नज़र आईं है। इसके साथ आने वाले दो दिनों में किसी भी तरह के परिवर्तन के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। हालांकि, राजधानी पटना में आसमान बिल्कुल साफ़ हैं।लेकिन, इसके बावजूद कनकनी बरकरार है।


बता दें कि, बिहार में पछुआ हवा के चलते कनकनी बरकरार है। शुष्क एवं सर्द पछुआ हवा का प्रभाव अभी जारी रहेगा। इस बीच राज्य के अधिकतर जिलों में बुधवार को 4 से 7 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अंदर फारबिसगंज में घना कोहरा छाया रहा। जबकि गया, बांका व भागलपुर जिले के सबौर में शीतलहर की स्थिति बनी रही। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री बांका में दर्ज किया गया। सबौर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


वहीं भागलपुर में तापमान 7.6 रहा। राज्य के जमुई में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहां का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 10.5 डिग्री रहा। किशनगंज में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बुधवार को राज्य के 12 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। हालांकि इतने ही जिलों में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।


इधर, खराब मौसम के कारण पटना जंक्शन पर बुधवार को आधा दर्जन ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटे, 12394 संपूर्ण क्रांति 1 घंटा 18 मिनट, 20802 मगध एक्सप्रेस 1 घंटा 4 मिनट की देरी से पटना पहुंची।