ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

Rajendra Rail Bridge Mega Block: 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भागलपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

मोकामा के पास गंगा नदी पर स्थित राजेंद्र पुल के समानांतर बने नए रेल पुल को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा एनआई वर्क होगा। इस दौरान भागलपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। यात्रा से पहले पू

Rajendra Rail Bridge Mega Block: 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भागलपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

मोकामा के पास गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल के समानांतर बने नए रेल पुल को चालू करने की दिशा में रेलवे बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) और प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) कार्य किया जाएगा। इस दौरान भागलपुर, मालदा, पटना और उत्तर बिहार की ओर जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और शॉर्ट टर्मिनेशन की घोषणा अगले एक-दो दिनों में की जाएगी।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर और सोनपुर मंडल के अंतर्गत किया जाएगा। इसके तहत राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन, टाल जंक्शन, रामपुर डुमरा तथा दिनकर ग्राम सिमरिया से बरौनी जंक्शन के बीच नए रेल पुल को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम होगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद मोकामा-बरौनी रेलखंड की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और ट्रेनों का परिचालन पहले की तुलना में अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि फिलहाल केवल रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची जारी की गई है। जिन ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा या जिन्हें बीच रास्ते तक ही चलाया जाएगा, उनकी विस्तृत जानकारी अगले एक-दो दिनों में जारी कर दी जाएगी। जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक करा रखे हैं, उन्हें यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लेनी चाहिए।

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस और जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी।

मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस 20, 23, 25, 27, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को नहीं चलेगी। वहीं पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस 21, 24, 26, 28 सितंबर, 1 और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

नई दिल्ली-मालदा टाउन न्यू फरक्का एक्सप्रेस 20, 24, 27 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी, जबकि मालदा टाउन-नई दिल्ली न्यू फरक्का एक्सप्रेस 22, 26, 29 सितंबर और 3 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

इसके अलावा भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी, जबकि अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

उधना-मालदा टाउन स्पेशल 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को नहीं चलेगी, जबकि मालदा टाउन-उधना एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

इसी प्रकार मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को तथा आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13430) 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

वहीं भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द घोषित की गई है।

यात्रियों को बदलनी पड़ सकती है यात्रा योजना

रेलवे का कहना है कि जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा, उनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने सफर की योजना दोबारा बनानी पड़ सकती है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना और ट्रेन का अपडेट अवश्य देख लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

क्यों जरूरी है यह एनआई कार्य?

राजेंद्र पुल पर यह कार्य केवल रखरखाव नहीं बल्कि रेलवे के लिए एक बड़ी बुनियादी परियोजना का हिस्सा है। नए रेल पुल को मुख्य लाइन से जोड़ने के बाद इस सेक्शन में डबल लाइन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी, परिचालन क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में ट्रेनों के विलंब की समस्या भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

1959 में बना था राजेंद्र पुल

मोकामा और बरौनी के बीच गंगा नदी पर स्थित लगभग 1.9 किलोमीटर लंबा राजेंद्र रेल-सह-सड़क पुल वर्ष 1959 में बनकर तैयार हुआ था। यह पुल आज भी इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण रेल संपर्क है, लेकिन इस पर केवल सिंगल रेल लाइन मौजूद है। तकनीकी कारणों से पुराने पुल पर दोहरीकरण संभव नहीं था। इसी वजह से रेलवे ने पुराने पुल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर नया समानांतर रेल पुल बनाया है।

अब इस नए पुल को मुख्य रेल लाइन से जोड़ने का अंतिम चरण शुरू होने जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर ट्रेनों का परिचालन अधिक तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित होने की उम्मीद है। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान कुछ दिनों तक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।