ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस, मनोज कुमार सिंह बोले.. दशहरा से पहले मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

PATNA : केंद्र सरकार ने दशहरे पर रेलवे कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए उन्हें बोनस देने का ऐलान किया. इस घोषणा से लग

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस, मनोज कुमार सिंह बोले.. दशहरा से पहले मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार ने दशहरे पर रेलवे कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए उन्हें बोनस देने का ऐलान किया. इस घोषणा से लगभग 11.56 लाख रेलवेकर्मियों को फायदा मिलेगा. बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस संबंध में फैसला लिया गया. इसपर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मोदी सरकार ने त्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों को तोहफा देते हुए उत्पादकता आधारित बोनस को स्वीकृति दी. लगभग 11.56 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा. 

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस, मनोज कुमार सिंह बोले.. दशहरा से पहले मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

1985 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार रेलवे कर्मचारियों के बोनस पर लगभग 1985 करोड़ रुपये खर्च करेगी. पात्र रेलवेकर्मियों को PLB भुगतान के लिए तय वेतन केलकुलेशन सीमा प्रतिमाह सात हजार रुपये है. उनके 78 दिनों के बोनस की अधिकतम सीमा 17951 रुपये है. 


दशहरे से पहले मिला तोहफा
पिछले दिनों रेल मंत्रालय ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर PLB भुगतान को लेकर कैबिनेट के समक्ष एक प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर बुधवार को कैबिनेट की मुहर लग गई. बता दें कि हर साल रेलवे के कर्मचारियों को दशहरे से पहले बोनस मिल जाता है. इस साल भी कैबिनेट का निर्णय त्योहारों की छुट्टियों से पहले लागू हो जाएगा. 

टैग्स