ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद को सांस लेने में हो रही तकलीफ, लगा ऑक्सीजन

PATNA : आरजेडी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से एम्स में इलाजरत हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री को रविवार को सांस लेने में तकलीफ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : आरजेडी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह  कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से एम्स में इलाजरत हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री को रविवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर दो बार ऑक्सीजन लगाया गया. 

जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. खबर के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर उन्हें ऑक्सीजन लगाना पड़ा है. वहीं निमोनिया में सुधार हुआ है और ब्लड शुगर और बीपी भी कंट्रोल में है. 

बता दें कि 16 जून को पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह महनार के शाहपुर इलाके में थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सीने में भारीपन और दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन में पटना लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया था. सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया की शिकायत होने पर पटना स्थित एम्स में  लाया गया था. डॉक्टरों ने उनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था.  जहां वे 17 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.