ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

रेखा हटाओ–मसौढ़ी बचाओ: राबड़ी आवास पर हंगामा, लालू की गाड़ी रोकने की कोशिश, टिकट काटने की उठी मांग

पटना में राबड़ी देवी के आवास पर मसौढ़ी की विधायक रेखा पासवान के खिलाफ राजद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने ‘रेखा हटाओ–मसौढ़ी बचाओ’ के नारे लगाए और लालू यादव की गाड़ी रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने टिकट काटने की मांग की।

बिहार
राबड़ी आवास के बाहर प्रदर्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजद विधायकों के खिलाफ आए दिन लोगों का आक्रोश निकलकर सामने आ रहा है। आलोक मेहता के बाद अब मसौढी की विधायक रेखा पासवान के खिलाफ लोगों में नाराजगी साफ देखी जा रही है। अपने विधायक के कामों से नाखुश होकर लोग राबड़ी आवास के बाहर पहुंच गये। इस दौरान राजद समर्थकों ने आवास के बाहर जमकर हंगामा मचाया और रेखा पासवान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।


 लोग रेखा पासवान का टिकट काटे जाने की मांग लालू यादव से करने आए थे। इस दौरान राजद समर्थकों ने आरजेडी सुप्रीमो की गाड़ी को भी रोकने की कोशिश की और 10 सर्कुलर रोड में जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि मसौढ़ी की विधायक रेखा पासवान ने कोई काम नहीं किया है। क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। मसौढ़ी में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी चीजों का अभाव है। यहां हर काम अधूरा किया गया है। रेखा पासवान जनता से संवाद नहीं करती और ना ही जनता की समस्याएं सुनती है। 


राजद कार्यकर्ताओं के हंगामे को देख राबड़ी देवी को सामने आना पड़ गया। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को बुलाया और उनकी बातें सुनीं। प्रदर्शनकारियों ने राबड़ी देवी से कहा कि मसौढ़ी की विधायक रेखा पासवान ने कोई काम नहीं किया है, यदि फिर उन्हें टिकट दिया गया तो आरजेडी की हार निश्चित है। इसलिए रेखा पासवान को उम्मीदवार नहीं बनाया जाए। प्रदर्शन कर रहे लोग हाथ में रेखा हटाओ-मसौढ़ी बचाओ का पोस्टर हाथ में लिए हुए थे और रेखा पासवान का विरोध कर रहे थे। 


बता दें कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। अब तमाम दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी। उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले मसौढी से राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम मंगलवार को राबड़ी आवास पहुंच गये और रेखा पासवान को टिकट नहीं देने की मांग करने लगे। अब देखने वाली बात होगी कि राजद रेखा पासवान को फिर टिकट देती है या नहीं..