ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

राबड़ी आवास के बाहर जमकर हंगामा, राजद कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की है. आरजेडी में रामा सिंह के शामिल होने

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की है. आरजेडी में रामा सिंह के शामिल होने के कयास को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है. हाथ में पोस्टर लेकर राबड़ी आवास के बाहर पहुंचे राजद कार्यकर्ता रामा सिंह को पार्टी में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं.


राबड़ी आवास के बाहर जो कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं. वे सभी  वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं. दरअसल ये कार्यकर्ता तेजस्वी से मिलकर ये कहना चाहते हैं कि किसी भी हाल में रामा सिंह को आरजेडी में जगह नहीं दी जाये. आरजेडी के वैशाली जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार राय ने कहा कि रामा सिंह की एंट्री किसी भी हाल में आरजेडी में नहीं होनी चाहिए. रामा सिंह 34 यादवों का हत्यारा है. हम लोग रामा सिंह को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे.


रामा सिंह को लेकर कुछ दिनों से लगातार ये खबरें सामने आ रही हैं कि वे आरजेडी का दामन थामने वाले हैं. ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि तेजस्वी से उनकी नजदीकियां इनदिनों बढ़ गई हैं. ऐसा भी मन जा रहा है कीं तेजस्वी वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह को पार्टी में शामिल कर पार्टी के जनाधार  भी ज्यादा मजबूत करना चाहते हैं.


पूर्व सांसद रामा सिंह जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम सकते हैं. वे राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के धुरविरोधी माने जाते हैं. रामा सिंह ने साफ कर दिया है कि लालू प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव की सहमति मिलने के बाद ही उन्होंने 29 अगस्त को आरजेडी में शामिल होने का फैसला किया है.


रामा सिंह ने आरजेडी में शामिल होने की तैयारी तो दो महीने पहले ही कर ली थी. उनके आरजेडी की सदस्यता लेने की 29 जून की तारीख भी तय हो गई थी, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और साथ ही ये भी अटकलें हैं कि वो आरजेडी से अलग भी हो सकते हैं.


2014 में रामा सिंह लोजपा से लोकसभा सांसद बने थे. रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह बिहार के बाहुबली नेता के तौर पर जाने जाते हैं. 90 के दशक में रामा सिंह का एक नाम तेजी से उभरा था. हाजीपुर से सटे वैशाली के महनार इलाके में इनका बहुत नाम है. रामा सिंह पांच बार विधायक रहे हैं और 2014 के मोदी लहर में राम विलास पासवान की एलजेपी से वैशाली से सांसद रह चुके हैं.

टैग्स