ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राबड़ी आवास के बाहर भारी बवाल, आरजेडी विधायक का टिकट काटने की मांग

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी में टिकट का दावा कर रहे हैं. आरजेडी में भी टिकट के लिए होड़ मची हुई है. इस वक्त

राबड़ी आवास के बाहर भारी बवाल, आरजेडी विधायक का टिकट काटने की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी में टिकट का दावा कर रहे हैं. आरजेडी में भी टिकट के लिए होड़ मची हुई है. इस वक्त राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं. भारी संख्या में पहुंचे राजद समर्थक टिकट के लिए नारेबाजी कर रहे हैं और साथ ही साथ स्थानीय विधायक का टिकट काटने की भी मांग की जा रही है.


राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम रोज जुटा है. हर रोज यहां टिकट के दावेदारों की भी भारी भीड़ होती है. सब की एक अदद आस यही होती है कि किसी भी तरह तेजस्वी से मुलाकात हो जाए. आज भी राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में टिकट के दावेदार पहुंचे हैं और हंगामा कर रहे हैं.


राबड़ी आवास के बाहर लालू-राबड़ी जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं. टिकट के दावेदारों का यह हाई वोल्टेज ड्रामा हर रोज चलता है. आज भी आरजेडी के नेता और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ राबड़ी आवास के बाहर है. तेजस्वी से मुलाकात की मांग की जा रही है और नारे लगाए जा रहे हैं. अपना टिकट कंफर्म कराने को आतुर दावेदार हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता