ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

राबड़ी आवास के बाहर खुला आरजेडी चाय वाला, स्टॉल देखते ही राबड़ी ने बुलाकर पूछा ये सवाल

PATNA: बिहार में इन दिनों चाय को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. युवा चाय स्टॉल खोलकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहे हैं. बेवफा चायवाला के बाद ग्रेजुएट चाय वाली ने खूब सुर्ख

राबड़ी आवास के बाहर खुला आरजेडी चाय वाला, स्टॉल देखते ही राबड़ी ने बुलाकर पूछा ये सवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: बिहार में इन दिनों चाय को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. युवा चाय स्टॉल खोलकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहे हैं. बेवफा चायवाला के बाद ग्रेजुएट चाय वाली ने खूब सुर्खियां बटोरीं. अब पटना में एक राजनिक दल का चाय दुकान काफी चर्चा में है. इसका नाम आरजेडी चाय वाला है. यह राबड़ी आवास के ठीक बाहर है. सोमवार को लालू यादव यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अचानक अपनी गाड़ी यहां रोक दी. इस दौरान उन्होंने चायवाले से बातचीत भी की. 


बता दें कि इन दिनों बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। सोमवार को सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी एक ही गाड़ी पर सवार होकर आवास से निकले. घर से निकलने के बाद तेज प्रताप यादव की आरजेडी चाय स्टॉल वाले पर नजर पड़ी. तभी उन्होंने अचानक गाड़ी रुकवा दी. जिसके बाद चाय वाला गाड़ी के पास पहुंचा. उसने राबड़ी देवी को चाय स्टॉल के बारे में बताया. 


आरजेडी चाय स्टॉल खोलने वाले अखिलेन्द्र हिन्दुस्तानी नालंदा निवासी हैं. उन्होंने बताया कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर चुके हैं. लेकिन रोजगार नहीं मिलने की वजह से अब चाय की दुकान बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है. वो खुद को अखिलेंद्र खुद को लालू यादव और तेजस्वी यादव का फैन बताता है. चाय का ठेला लगाने वाले अखिलेन्द्र का कहना है कि लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकारी नौकर के लिए परीक्षा होने पर पेपर ही लीक हो जाता है. यहां बेरोजगारी बहुत है. युवाओं के पास रोजगार नहीं है. 

टैग्स