ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रात में मां के संग सोए दो मासूम सुबह मृत मिले, कान से निकल रहा था खून

DESK : एक दर्दनाक मामला पटना के मनेर से सामने आया है, जहां दो मासूम की संदिग्घ हालत में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मां के साथ सोये दो मासूम बच्चोंं की संदिग्ध परिस्थिति में

रात में मां के संग सोए दो मासूम सुबह मृत मिले, कान से निकल रहा था खून
Anamika
2 मिनट

DESK : एक दर्दनाक मामला पटना के मनेर से सामने आया है, जहां दो मासूम की संदिग्घ हालत में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मां के साथ सोये दो मासूम बच्चोंं की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. 

घटना मनेर थाना इलाके के शेरपुर पूर्वी पंचायत की है.  मृतक बच्चों में शेरपुर निवासी कुणाल कुमार विश्वकर्मा का दो साल का बेटा दीपक और एक साल का बेटा लवकुश शामिल है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने मां के साथ सो रहे थे और अगली सुबह दोनों मृत पाए गए. दोनों बच्चों के मुंह से झाग और कान से खून निकल रहा  था. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पुहंचे , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. संभावना जताई जा रही है कि सांप काटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है. मां ने बताया कि रात के तीन बजे उसने छोटे बेटे को दूध पिलाया और बच्चों के साथ सो गई. सुबह जागी तो देखा कि बच्चों के कान से खून और मुंह से झाग निकल रहा है.