ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजधानी में महिला ANM पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान हुई मौत ; जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो।

राजधानी में महिला ANM पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान हुई मौत ; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला ANM पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसके बाद आनन - फानन में उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


दरअसल, पटना के गोपालपुर थाना के भेलवारा गांव में बाइक सवार अपराधियों ने एएनएम की गोली मार हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वे आराम से चलते बने। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को नालंदा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब  घटना की जांच जारी है।


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक महिला के बेटे ने बताया कि उनका पैतृक घर चंडी थाना के मुसहरी गांव में हैं। उसकी मां पुष्पा कुमारी एएनएम थीं। हनुमान नगर निवासी एक व्यक्ति से उनका रुपये का लेनदेन था। उस व्यक्ति ने ही मां को रुपये लेने के लिए बुलाया था। बेटे ने पिता और स्वजन के नाम-पता पुलिस को बताए।


इधर, इस मामले में गोपालपुर  थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि पुष्पा के पति आवेध प्रसाद एवं अन्य स्वजनों को सूचना दे दी गई है। पति सहित स्वजन पहुंच रहे हैं। घटना के कारणों की जानकारी उनसे ही प्राप्त होगी। एएसपी सदर ने बताया कि दो युवकों ने गर्दन में गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। मामले की छानबीन की जा रही है।