ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

राजधानी में साइकिल सवार युवती को तेज रफ़्तार बस ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

PATNA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो।

राजधानी में साइकिल सवार युवती को तेज रफ़्तार बस ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवती को तेज रफ़्तार बस ने रौंद डाला। जिसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह साइकिल सवार युवती को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। यह युवती अनाथ है, जो बिजली ऑफिस में काम करने के लिए जा रही थी। तभी सामने से आ रही तेज रफ़्तार बस ने इसे रौंद डाला। जिसमें मौके पर ही इस युवती की जान चली गई। जिसके बाद आस- पास के लोगों द्वारा इस घटना की सुचना नजदीकी पुलिस को दी गई।


वहीं, घटना की सुचना देने के बाद भी पुलिस के देर से आने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया और आगजनी की। इस दौरान सड़क जाम रहा। फिलहाल मौके पर वज्र वाहन के साथ पुलिस पहुंच चुकी है। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र एग्जीबिशन रोड चौराहे की है। पुलिस टीम लोगों को समझा बुझाकर कर लोगों को नियंत्रित करने में जूट गए हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता