ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में आज भी गरज के साथ आंधी-पानी की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

PATNA : पटना समेत पुरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बने होने के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। हालांकि, छिटपुट बारिश के बाद धूप निकलने पर अभी भी उमस की स्थिति भी बन रही है। मौ

राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में आज भी गरज के साथ आंधी-पानी की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना समेत पुरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बने होने के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। हालांकि, छिटपुट बारिश के बाद धूप निकलने पर अभी भी उमस की स्थिति भी बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र  के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में पटना समेत प्रदेश के सभी भागों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ आंधी-पानी के आसार हैं। इस दौरान झोंके के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए राज्य भर के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


दरअसल, एक ट्रफ पश्चिम उत्तर प्रदेश से मध्य उत्तरप्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण बांग्लादेश तक फैला हुआ है। इनके प्रभाव से पूरे राज्य में बारिश के अनुमान जताए जा रहे हैं। गुरुवार को बांका, सबौर, दरभंगा, छपरा, मोतिहारी, जीरादेई, वाल्मीकि नगर को छोड़ पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दिन में कई जिलों के लिये तुरंत औरंज अलर्ट जारी किया गया।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के समस्तीपुर में 9.6 मिमी वर्षा, मोहनिया में 6.2 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में तीन मिमी, नवादा के हिसुआ में 2.2 मिमी, नवादा के नरहट में 1.4 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 1.4 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 1.2 मिमी, बांका में 0.5 मिमी एवं अररिया में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को पटना व इसके आसपास के अलावा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पटना में दोपहर बाद हल्की वर्षा होने के साथ आंशिक बादल छाए रहे। वहीं प्रदेश के नालंदा, बांका, बक्सर, खगड़िया, मुंगेर, अररिया, बेगूसराय, सुपौल में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया है।  


इधर, बिहार में खराब मौसम के चलते गुरुवार को जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। शाम में कई जिलों में तेज आंधी आई। कहीं-कहीं बारिश भी हुई। इस दौरान ठनका गिरने यानी वज्रपात से 3 लोगों की जान चली गई। ये मौतें शेखपुरा, नवादा और जहानाबाद जिले में हुईं। शेखपुरा जिले में दो जगहों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।