ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Patna Traffic Advisory: राजधानी पटना में आज और कल के लिए बदला ट्रैफिक रूट, डाकबंगला चौराहा, भट्टाचार्या चौराहा की तरफ पाबंदी

PATNA : राजधानी पटना में अष्टमी और नवमी को शहर में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई मार्ग वन-वे किए गए हैं। प्रतिबंधित सड़कों पर बाइक भी नहीं जा

Patna Traffic Advisory: राजधानी पटना में आज और कल के लिए बदला ट्रैफिक रूट, डाकबंगला चौराहा, भट्टाचार्या चौराहा की तरफ पाबंदी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अष्टमी और नवमी को शहर में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई मार्ग वन-वे किए गए हैं। प्रतिबंधित सड़कों पर बाइक भी नहीं जा पाएगी। डाकबंगला की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। जीएम रोड, नाला रोड सहित अशोक राजपथ पर पश्चिमी दरवाजा से पूरब दरवाजा के बीच वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित है। 


ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर 12 अक्टूबर तक शहर में यातायात में कई फेरबदल किए गए हैं। डाकबंगला चौराहा से कोतवाली, न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड, नाला रोड और गोविंद मित्रा रोड सहित कई सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक है। सप्तमी के दिन यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से चली। कई रास्तों पर आवाजाही बंद होने के बाद भी लोगों को कहीं आनेजाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।


ऐसे में आज डाकबंगला चौराहा से कोतवाली तक दोनों फ्लैंकों के अलावा न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। भट्टाचार्या चौराहा, पटना जंक्शन व स्वामीनंदन तिराहे से डाकबंगला से भी वाहनों का परिचालन नहीं होगा। गांधी मैदान की ओर से स्टेशन जाने वाली गाड़ियां डाकबंगला चौराहा पार कर फ्रेजर रोड के रास्ते सीधे जंक्शन जा सकती हैं। 


इधर, भीड़ की वजह से डाकबंगला चौराहे पर वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी तो एक्जीबिशन रोड होते हुए जंक्शन आएंगी-जाएंगी। नेहरू पथ की ओर से आनेवाली गाड़ियां आयकर गोलंबर से आर ब्लॉक होते हुए जंक्शन की ओर जाएंगी। बुद्धमार्ग में भी वाहनों का परिचालन जारी रहेगा। बारीपथ से बाकरगंज मोड़-मखनियाकुआं रोड पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध है। सैदपुर से मोईनुल हक स्टेडियम होते हुये दिनकर गोलंबर तक जा सकेंगे। नाला रोड मोड़, हिन्दी साहित्य सम्मेलन से ठाकुरबाड़ी मोड़ की तरफ कोई वाहन नहीं चलेगा।