ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजधानी में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, गोली लगने से रास्ते से गुजर रहे दो लोग घायल

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।

राजधानी में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, गोली लगने से रास्ते से गुजर रहे दो लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दहशत फैलाने के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में राह चल रहे दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के खाजेकलां में गुरुवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। गोलीबारी की घटना लोदी कटरा इलाके में रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। दो बाइक पर सवार चार बदमाश अचानक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। गोलीबारी में रास्ते से गुजर रहे दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


वहीं, इस घटना के मौके पर पहुंची खाजेकलां पुलिस घटना की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मोहल्ले के लोगो ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े 10 बजे दो बाइक पर सवार चार युवक गली में घुसे और गोलीबारी करते हुए भाग निकले। गोलीबारी की चपेट में आकर गली से गुजर रहे तौहीद और नौशाद जख्मी हो गए। तौहीद को जांघ में गोली लगी,जबकि नौशाद के पैर से गोली छूकर निकली है। 


उधर, इस घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को  एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि गोली लगने से एक युवक जख्मी हुआ है। थाना अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि घटना की जांच कर पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है। जख्मी युवक का बयान लिया जा रहा है। रात में हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मचा है। लोग डरे-सहमे दिखे।