ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजधानी में सुबह - सुबह तेज रफ़्तार वाहन ने एक को रौंदा, दर्दनाक मौत के बाद मचा कोहराम

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में

राजधानी में सुबह - सुबह तेज रफ़्तार वाहन ने एक को रौंदा, दर्दनाक मौत के बाद मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेलगाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पभेड़ी मोड़ निवासी 45 वर्षीय भूटानी नट के रूप में हुई है। जो की पभेड़ी मोड़ के ही मुगल नट के पुत्र बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी पाकर मौके पर परिजन पहुंच गए हैं और सड़क पर शव के साथ हंगामा कर रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि, बूटानी नट सुबह-सुबह अपने घर से टहलने के लिए निकले थे,इसी दौरान पभेड़ा बाजार से पभेड़ी मोड़ जाने के क्रम में जागेश्वर टोला के पास में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पाकर मौके पर धनरूआ थाना की पुलिस पहुंच गई है।  इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।