ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजधानी में झमाझम बारिश के बाद डेंगू की दस्तक, एक साथ मिले 6 पॉजिटिव मरीज, जारी हुआ अलर्ट

PATNA : राजधानी पटना का मौसम बदलते ही मौसम बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। राजधानी पटना में अब डेंगू ने दस्तक दे दी है। शहर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में एक साथ छ

राजधानी में झमाझम बारिश के बाद डेंगू की दस्तक, एक साथ मिले 6 पॉजिटिव मरीज, जारी हुआ अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना का मौसम बदलते ही मौसम बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। राजधानी पटना में अब डेंगू ने दस्तक दे दी है। शहर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में एक साथ छह मरीजों की डेंगू की पुष्टि हुई है। इसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को भेज दी गयी है। प्राइवेट लैब में एक सप्ताह के दौरान 50 सैंपल की जांच की गई। जिसमें छह डेंगू मरीज मिले हैं। 


दरअसल , सिविल सर्जन को मिली रिपोर्ट के अनुसार जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है उनकी उम्र 14 से 48 साल के बीच की है। इनमें दो मरीज राजीव नगर, एक राजा बाजार, एक कंकड़बाग व दो मरीज शहर के अन्य इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस डायग्नोस्टिक सेंटर में एक सप्ताह में 50 सैंपल की जांच की गयी थी, जिसमें 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। डेंगू को लेकर दो जांच की जाती है। एक जांच बुखार के पांच दिन बाद और दूसरी एक-दो दिन पर की जाती है।


वहीं, बरसात के मौसम में दिखने वाली इन मौसमी बीमारियों पर इस तरह से काबू पाया जाए इसको लेकर बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही हेल्थ विभाग के तरफ से यह अलर्ट भी जारी किया गया है कि, अपने घरों में या उसके आस - पास गंदा पानी जमा नहीं रहने दें। घरों में भी कूलर या अन्य बर्तनों में अधिक दिन का पानी भरा नहीं रहने दें। समय - समय पर घरों में दवाओं का छिड़काव करते रहें।


 इधर, इसको लेकर डॉक्टरों ने बताया कि डेंगू का कोई विशेष इलाज नहीं है। इसका सिम्टोमेटिक इलाज चलता है। इसलिए मच्छरों से बचाव करने की जरूरत है। डेंगू के मच्छर साफ जमा पानी में पनपते हैं। इसलिए घर में पानी जमा करके नहीं रखें।