ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

राजधानी में अचानक से कई राउंड चली गोलियां, जमकर हुई रोड़ेबाजी; इलाके में दहशत

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बीती रात जमकर रोड़ेबाजी औऱ गोलीबारी चलने की बाते सामने आई है। यह पूरा मामला नदी थाना क्षेत्र के आ

राजधानी में अचानक से कई राउंड चली गोलियां, जमकर हुई रोड़ेबाजी; इलाके में दहशत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बीती रात जमकर रोड़ेबाजी औऱ गोलीबारी चलने की बाते सामने आई है। यह  पूरा मामला नदी थाना क्षेत्र के आलमपुर का है। जहां बीती रात दो पक्षों में एक छोटी सी बात को लेकर  विवाद इतना गहरा गया की रात में ही कई राउंड गोलियां और रोड़ेबाजी चलने की बाते सामने आई है। हालांकि गोली चलने औऱ रोड़ेबाजी की बात नदी थाना की पुलिस को बताई गई। 


वहीं, घटना की सुचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच पुलिस मामले की जांच की है। इस घटना को लेकर आलमपुर के ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले आलमपुर पानी टँकी के पास की मूर्ति गंगा नदी में विसर्जन के लिए पक्की दरगाह ले जाया गया। जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि तुमलोग यहां कैसे चले आये मूर्ति विसर्जन के लिए तुमलोग को बता दिया जाएगा औऱ ठीक दो दिनों बाद रात के समय आलमपुर पंचायत भवन के पास बीच सड़क  जमकर रोड़ेबाजी की गई औऱ कई राउंड आसमानी फायरिंग भी की गई।


इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है और लोगों से घटना के बारे में जानने में लगी हुई है। इस मामले में नदी थाना के थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के विवाद को लेकर दो पक्ष आलमपुर औऱ कच्ची दरगाह के लोग बीती रात आमने सामने हो गए। आलमपुर पक्ष के लोग गांव के किसी शादी समारोह में मौजूद थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा गाली गलौज की गई।