ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजधानी में सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी आग, बच्चा सहित 3 लोग झुलसे

PATNA : राजधानी पटना से सटे बिक्रम थाना इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां घर में खाना पकाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसमें 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। ज

राजधानी में सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी आग, बच्चा सहित 3 लोग झुलसे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से सटे बिक्रम थाना इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां घर में खाना पकाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसमें 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिसके बाद सुचना पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी झुलसे हुए लोगों को बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिक्रम थाने के मझनपुरा गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक बच्चा सहित दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गए हैं। घर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गांव में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में मझनपुरा गांव निवासी चंद्रा देवी, नीलम देवी नामक दो महिलाएं और भीम कुमार नामक एक बच्चा बुरी तरह झुलसे हैं। जिसमें नीलम देवी की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।



वही इस संबध मे बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ हरिओम सिंह ने बताया कि मझनपुरा गांव से पुलिस ने आग से बुरी तरह झुलसे एक बच्चा सहित दो महिला को लाया तीनों को प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच रेफर किया गया। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि, मझनपुरा गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली जिसके बाद स्थानीय पुलिस और 112 नंबर की पुलिस मौके पहुंची जहां तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों को पटना रेफर किया गया है।  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हुआ और आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।