ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

क्वारंटाइन सेंटर में टीचर पर लगातार हो रहे हमले, शिक्षक संघ ने की पुलिस सुरक्षा की मांग

PATNA : कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच क्वारंटाइन सेंटरों में बदहाली की सजा ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को भुगतनी पड़ रही है. गया और मोतिहारी के क्वारंटाइन सेंटर में शिक्षकों के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच क्वारंटाइन सेंटरों में बदहाली की सजा ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को भुगतनी पड़ रही है. गया और मोतिहारी के क्वारंटाइन सेंटर में शिक्षकों के ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद शिक्षक संघ ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है. माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार नाथ पांडेय और महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश को भी निरस्त करने की मांग की गई है.


माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से जारी बयान के मुताबिक बिहार के क्वारंटाइन सेंटर में शिक्षकों के ऊपर हमले हो रहे हैं. बीते दिनों गया और मोतिहारी में उनके ऊपर जानलेवा हमले हुए. शिक्षक संघ का कहना है कि क्वारंटाइन सेंटर में भोजन, पानी और तमाम व्यवस्था का जिम्मा स्थानीय प्रशासनिक टीम और पंचायत के हाथ में है. लेकिन उनकी ओर से कोई कमी हो रही है तो इसकी सजा क्वारंटाइन सेंटरों में डस्टी कर रहे टीचरों को भगतनि पड़ रही है.


माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार नाथ पांडेय और महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने क्वारंटाइन सेंटरों पर पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है. इसके साथ ही दुर्घटना की स्थिति में शिक्षकों के लिए 50 लाख रुपये की बीमा का प्रावधान करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश को भी निरस्त कर दी जाये.

टैग्स