ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

पूर्व मंत्री प्रो नलिनी रंजन सिंह का निधन, लालू सरकार में रहे थे मंत्री

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रोफेसर नलिनी रंजन सिंह का निधन हो गया है। लालू यादव की सरकार में साल 1991 से 1995 तक मंत्री रहे प्रो नलिनी रंजन सिंह का निधन आज सुबह हुआ। वह थ

पूर्व मंत्री प्रो नलिनी रंजन सिंह का निधन, लालू सरकार में रहे थे मंत्री
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रोफेसर नलिनी रंजन सिंह का निधन हो गया है। लालू यादव की सरकार में साल 1991 से 1995 तक मंत्री रहे प्रो नलिनी रंजन सिंह का निधन आज सुबह हुआ। वह थोड़े अरसे से बीमार चल रहे थे।


मुज़फ़्फ़रपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र से 1980 से 1995 तक लगातार विधायक के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले प्रो. नलिनी रंजन सिंह ने आज सुबह अंतिम सांस ली। 


मुजफ्फरपुर के प्रख्यात राम दयालु सिंह कॉलेज के मनोविज्ञान के प्राध्यापक के रूप में ख्याति अर्जित करने वाले नलिनी बाबू धारा के विपरीत संघर्ष की राजनीति के प्रतीक थे। 1980 में पूरे बिहार में एसयूसीआइ के एकमात्र विधायक कांटी से वे चुने गए थे जो उनकी ज़मीनी संघर्ष के उदाहरण थे।


1980 में उन्होंने राजनीति की मुख्यधारा से लड़कर सफलता अर्जित की थी। बिहार सरकार के तत्कालीन मंत्री स्व ठाकुर प्रसाद जो जनता पार्टी से और प्रो शम्भू शरण ठाकुर कांग्रेस से उम्मीदवार थे को हराकर विजयी बने थे।

टैग्स