ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

PM मोदी का पूर्णिया दौरा: जुमलों की बारिश कहने पर तेजस्वी पर बरसे नित्यानंद, कहा..बिहार को आर्थिक तरक्की, उन्नति और प्रगति का पैकेज देने आ रहे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर तेजस्वी यादव के “जुमलों की बारिश” वाले बयान पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भड़क गए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 15 सितंबर को लगभग 40 हजार करोड़ के पैकेज के साथ बिहार आ रहे हैं..

बिहार
तेजस्वी को करारा जवाब!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के बिहार के पूर्णिया आगमन पर यह कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जुमले की बरसात करने एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं। 


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं और बिहार के लिए लगभग 40000  करोड़ के आर्थिक पैकेज लेकर आ रहे हैं जिसका उद्घाटन और शिलान्यास 15 सितंबर को किया जाएगा..


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को बिहार के विकास का आईना दिखाते हुए कहा कि ऐसे भी आपको और आपके परिवार को बिहार की तरक्की, प्रगति, उन्नति और खुशहाली से कभी कोई सरोकार नहीं रहा है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दू कि जब भी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार आते हैं तो बिहार के लिए बड़ा आर्थिक पैकेज लेकर आते हैं जिससे बिहार के आधारभूत ढांचों के विकास में लगातार मदद मिल रहा है..


बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्णिया में जहां एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे वही बिहार को तीन स्पेशल ट्रेन भी मिलने जा रहा है तो कई महत्वपूर्ण आर्थिक विकास से जुड़े परियोजनाओं का आधारशिला रखेंगे तो कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे .. लेकिन जिन लोगों ने बिहार के विकास के नाम पर सिर्फ  लूटपाट की हो.. जिनका इतिहास घोटाले और भ्रष्टाचार से भरा हो, जिन लोगों ने नौकरी के बदले गरीबों की जमीन छीनी हो, उन लोगों को बिहार के आर्थिक विकास और उन्नति का  मायने समझ में कतई नहीं आ सकता..


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री  नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जी अगली बार आपको अगर दिल्ली जाना हो तो आप पटना और दरभंगा के साथ-साथ पूर्णिया से भी उड़ान भर सकते हैं और हां जब पूर्णिया से आप उड़ान भर रहे होइएगा तो मोदी जी को धन्यवाद देना मत भूलिएगा.. ठीक उसी तरह जिस तरह आजकल पटना के नए टर्मिनल से दिल्ली के लिए देश के दूसरे हिस्सों के लिए सफर करने पर आपको सुखद आनंद की अनुभूति होता है उसी तरह पूर्णिया से भी 15 सितंबर से आपको सफर करने में अच्छा अनुभव जरूर महसूस होगा..